लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। बिजुआ ब्लाक में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। उनकी फसल तेज हवाओं के कारण पलट गई है। किसान रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अधिकांश गन्ने की बंधाई कर दी थी, लेकिन कुछ हिस्सा बंध नहीं पाया था। तेज हवा के कारण यही हिस्सा जमीन पर गिर गया। किसान रामपाल ने जानकारी दी कि उनका करीब एक एकड़ गन्ना पूरी तरह से जमीन पर बिछ गया है, जिससे फसल खराब होने की आशंका है। इसी प्रकार किसान चेतराम का लगभग चार बीघा गन्ना भी बारि...