Lakhimpur Khiri News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली थाना क्षेत्र में कस्ता-सीतापुर मार्ग पर संडिलवा गांव के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मितौली थाना क्षेत्र के संडिलवा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का बेटा अमन सिंह (25) गुरुवार शाम अपने घर से बाइक लेकर कस्ता बाजार में टाइल्स खरीदने के लिए निकला था। वापस लौटते समय गांव से कुछ दूर पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पिपरझला पिकेट पर वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.