लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से ई रिक्शा चलाने पर लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक ई रिक्शा ने सड़क किनारे पैदल जा रही युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ई रिक्शा लेकर मौके से भाग निकला।

घटना का विवरण बादल नगर निवासी सुधीर प्रताप सिंह रघुवंशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री स्तुति सिंह अपनी माता मधुरानी सिंह के साथ 21 जुलाई की सुबह लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से ई रिक्शा चला रहे चालक ने युवती को टक्कर मार दी जिससे उसके पैर पर ई रिक्शा का अगला पहिया चढ़ गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

उपचार और पुलिस कार्रवाई परिजनों ने घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए लखी...