Lakhimpur Khiri News: तेज धूप के बाद झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: लगातार दो दिनों तक तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को शनिवार की शाम मौसम ने बड़ी राहत दी। शाम करीब झमाझम बारिश शुरू होते ही वातावरण पूरी तरह बदल गया और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के राजापुर, पिपरिया, लालपुर और भंसड़िया समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि जिले के अन्य इलाकों में केवल बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई।
बारिश का असर बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खरीदारी के लिए निकले लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए दुकानों के छज्जों, पेड़ों और मकानों की छतों के नीचे शरण लेते दिखाई दिए। कई दोपहिया वाहन चालकों ने रेनकोट पहनकर अपनी यात्रा जारी रखी, जबकि कुछ लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। बारिश के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.