Lakhimpur Khiri News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। सूरतनगर पंचायत के मजरा गांव इन्दरनगर में तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर मार दिया। इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी है। इंदरनगर निवासी उमेश निषाद के घर पर बछड़ा बांध हुआ था। रात में तेंदुए ने बछड़े को उठा लिया और दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत मे ले गया और मार दिया। सुबह जब उमेश ने बछड़े को खूंटे पर नही पाया तो उन्हें शंका हुई और खोजने पर अधखाया बछड़ा उन्हें गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बेलरायां रेंज की दी है। महकमे ने पिंजड़ा लगाकर पकड़ने का भरोसा ग्रामीणों व किसानों को दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.