लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। ढखेरवा पावर हाउस के बोझिया गांव में पिछले 22 दिन से बिजली ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। यहां बीती 12 अक्टूबर को तेंदुआ एक मासूम बच्ची को निवाला बना चुका है। लोग जहां दिन में लाठी डंडों के साथ खेत खलिहान जा रहे हैं। वहीं खराब ट्रांसफार्मर की वजह से बिजली न आने पर रात रात भर जाग कर घरों की रखवाली कर रहे हैं। आरोप है कि ढखेरवा पावर हाउस के जेई फोन नहीं उठाते हैं और खेत मालिक ट्रांसफार्मर रखने नहीं दे रहा। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है। बोझिया निवासी संतोष सिंह, काबुल सिंह, गुरमुख सिंह, गुरचरण सिंह आदि ने निघासन एसडीएम यदुवीर सिंह को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में बताया गया है कि बीती 2 अक्टूबर से बिजली ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर गांव में लाकर रख दिया लेकि...