लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मानस प्रेमी संघ के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जी की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नीलकंठ मैदान के निकट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के तुलसी सत्संग हाल में मंगलवार शाम चार बजे से सात बजे तक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुनेन्द्र शुक्ल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रमुख वक्ता के रूप में सुरेश शुक्ल संदेश मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...