Lakhimpur Khiri News: तीसरे दिन भी बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल को तरसे लोग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान ने बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। शहर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाने से आम जनजीवन बेपटरी हो गया है। लगातार बिजली न मिलने के कारण घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, जिससे लोगों के मोबाइल फोन तक बंद हो गए हैं। पानी की मोटरें न चलने से शहरवासियों के घरों में पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल का पानी खत्म हो चुका है, जिससे गंभीर जल संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए महंगे दामों पर जनरेटर किराए पर मंगाने को मजबूर हैं, ताकि पानी की टंकियां भरी जा सकें और इनवर्टर व मोबाइल चार्ज हो सकें। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तीसरे दिन भी जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.