Lakhimpur Khiri News: तीसरे दिन भी जलभराव, घरों में कैद होकर रह गए शहरवासी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी समेत अन्य कागजी दावों पर पानी फेर दिया है। बारिश थमी भी तो शहर की सूरत सिरत सुधरने के बजाय बद से बदतर हो चुकी है। निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने के चलते लखीमपुर आज एक बदबूदार तालाब में तब्दील नजर आ रहा है। जिम्मेदारों की चुप्पी और अंधेरगर्दी ने शहरवासियों को नारकीय जीवन जीने के लिए लाचार कर दिया है। सड़कों का हाल यह है कि शहर की प्रमुख जीवनरेखाएं अब जलसमाधि ले चुकी हैं। राजापुर से खीरी जाने वाली मुख्य सड़क दोनों तरफ से लबालब डूबी है। सेंट माइकल स्कूल के सामने गंदे पानी का ऐसा समंदर फैला है कि राहगीर जान हथेली पर रखकर गुजर रहे हैं। अनुपम नर्सिंग होम के सामने सड़क और जानलेवा गड्ढों का फर्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.