Lakhimpur Khiri News: तीसरे दिन नदी में मिला युवक का शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जौरहा नदी में कूदे कस्बे के मोहल्ला भेड़ौरा बबुरी वन निवासी रंजीत कश्यप (28) का शव गुरुवार सुबह तीसरे दिन बरामद हुआ। मुर्तिहा ग्राम पंचायत के कटैला फार्म से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में मिले शव का बायां हाथ और दाहिना पैर गायब था। शव की हालत देख इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में मगरमच्छ के हमले की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजीत मंगलवार को पत्नी को लेने अपनी ससुराल मोतीपुर ग्राम पंचायत के भौका गांव गया था। इसी दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर बह रही जौरहा नदी में उसके छलांग लगाने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नदी में कूदे रंजीत का दूसरे दिन भी नहीं लग सका पता परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.