लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर स्थित तीर्थ सरोवर में रविवार सुबह करीब छह बजे युवक का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान शहर के पश्चिमी दीक्षिताना गढ़ी वार्ड संख्या 11 निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। मृतक के पिता मकसूद और पत्नी अफसाना बानो ने बताया कि मोहम्मद अहमद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को भी वह मजदूरी करने घर से निकले थे। रविवार को उनका शव तीर्थ सरोवर में मिलने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ में तीर्थ सरोवर में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम परिवार में पत्नी और पिता के अलावा 11 वर्षीय बेट...