Lakhimpur Khiri News: तीर्थ कुंड में डूबने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी स्थित तीर्थ कुण्ड में गुरुवार को स्नान करते समय करीब 28 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि युवक काफी अरसे से गोला क्षेत्र में मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पाल रहा था। गुरुवार को वह अपने दो साथियों के साथ था। पुलिस के मुताबिक तीनों ने पहले ठेके पर शराब पी। इसके बाद नीलकंठ मैदान में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बाद में तीनों में से एक साथी वहां से चला गया जबकि युवक और उसका दूसरा साथी तीर्थ कुण्ड की ओर चले गए। पुलिस के अनुसार युवक तीर्थ कुण्ड में स्नान करने लगा जबकि उसका साथी बाहर खड़ा रहा। साथी ने पुलिस को बताया कि स्नान करते समय युवक को अचानक चक्कर आ गया और वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.