Lakhimpur Khiri News: तीन माह से वेतन न मिलने पर पंप ऑपरेटर बेहाल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में स्थापित पानी की टंकियों के संचालन एवं रखरखाव में लगे पंप ऑपरेटर पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान हैं। नाराज ऑपरेटरों ने शुक्रवार को डीएम और श्रम विभाग को ज्ञापन देकर जल्द वेतन भुगतान कराने की मांग की। शिकायत में ऑपरेटरों ने बताया कि पानी की टंकियों के संचालन का कार्य वृद्धया टेलीलिंक लिमिटेड के पास है। कंपनी ने गांवों के युवाओं को 7000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर पंप ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया था। आरोप है कि पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तीन माह से वेतन न मिलने पर जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने डीएम से लगाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.