Lakhimpur Khiri News: तीन माह से वेतन न मिलने पर जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने डीएम से लगाई गुहार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में स्थापित पानी की टंकियों के संचालन एवं रखरखाव में लगे पंप ऑपरेटर पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान हैं। नाराज ऑपरेटरों ने शुक्रवार को डीएम और श्रम विभाग को ज्ञापन देकर जल्द वेतन भुगतान कराने की मांग की। शिकायत में ऑपरेटरों ने बताया कि पानी की टंकियों के संचालन का कार्य वृद्धया टेलीलिंक लिमिटेड के पास है। कंपनी ने गांवों के युवाओं को 7000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर पंप ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया था। आरोप है कि पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऑपरेटरों का कहना है कि वेतन में लगातार देरी के अलावा उन्हें भविष्य निधि का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उनसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.