लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर बदल नगर में नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान ही नाला अचानक फट गया। नाले का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि बचा हुआ हिस्सा भी ध्वस्त होने की कगार पर है। नाले के साथ सड़क का हिस्सा भी टूट गया है जिससे हादसे का खतरा बना है। खास बात यह है कि करीब तीन माह पहले भी यही नाला टूट गया था जिसके बाद उसका निर्माण कराया गया था। अब दोबारा सफाई के दौरान नाला टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया था। नाला टूटने के बाद निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता मौके पर साफ दिखाई दे रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि नि...