Lakhimpur Khiri News: तीन दुकानों को तोड़कर अन्नपूर्णा भवन बनाने पर विवाद, सीओ ने रुकवाया निर्माण
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र की अजान चौकी अंतर्गत कस्बा अजान के रामलीला मेला मैदान में मेला कमेटी की ओर से बनवाई गई तीन दुकानों को तोड़कर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। मेला कमेटी प्रबंधक की शिकायत पर सीओ गोला जितेन्द्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर राजस्व लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं और मामले का निस्तारण होने तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा है।
विवाद की पृष्ठभूमि मेला कमेटी के प्रबंधक मातादीन वर्मा के अनुसार कस्बे के रामलीला मेला मैदान में लगे टावर से प्राप्त किराए की धनराशि से करीब पांच वर्ष पूर्व कमेटी ने तीन दुकानों का निर्माण शुरू कराया था। धनाभाव के कारण दुकानें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.