Lakhimpur Khiri News: तीन के खिलाफ किशोरी को शादी के लिए मजबूर व अगवा करने का केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन, संवाददाता। इलाके के एक गांव की किशोरी छात्रा को चारपहिया गाड़ी से भीरा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण तथा शादी के लिए मजबूर करने की खातिर अगवा करने का केस दर्ज किया है। बुधवार देर रात भीरा में कस्टडी में ली गई किशोरी और आरोपित युवक को निघासन पुलिस के सुपुर्द किया गया था। अभी पुलिस आरोपित युवकों को भीरा में कमरा मुहैया कराने वाले छात्रों की भूमिका की भी जांच कर सकती है। गुरुवार को किशोरी को मेडिकल जांच के लिए लखीमपुर भेजा गया था लेकिन किसी वजह से जांच न हो पाने से उसे शुक्रवार को फिर भेजा जाएगा। साथ ही उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया कक्षा दस की छात्रा किशोरी को बहला-फुसलाकर विशेष समुदाय के दो युवक कार से कस्बा व थाना भीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.