Lakhimpur Khiri News: तिकोना फार्म में तेंदुए की दहशत, घारी में बंधे बछड़े को बनाया निवाला
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे मझगई वन रेंज के तिकोना फार्म में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। बीती रात जंगल से निकले तेंदुए ने घारी में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। तिकोना फार्म निवासी अवतार सिंह पुत्र मोहन सिंह का बछड़ा रात में घारी में बंधा था। देर रात तेंदुआ घारी में घुस गया और बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह परिजनों ने देखा तो बछड़ा मृत पड़ा था। आसपास तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की सक्रियता के चलते शाम होते ही लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी बढ़ाने, क्षेत्र में पिंजरा लगाने और रात में गश्त तेज करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.