लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। दुधवा बफर जोन के बनवीरपुर गांव में बछड़े का शिकार कर दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। गुरुवार सुबह रननगर क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे समेत रेंज मुख्यालय ले आई। 15 अक्टूबर को बनवीरपुर गांव स्थित एक किसान के पशुबाड़े में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को मार डाला था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग और इलाके में वन्यजीव की लगातार सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई रणनीतिक स्थानों पर पिंजरे लगाए थे।

पिंजरे में ऐसे कैद हुआ तेंदुआ गुरुवार सुबह करीब पांच बजे रननगर में रखे गए पिंजरे में बांधी गई बक...