Lakhimpur Khiri News: ताल में विशाल अजगर से ग्रामीणों में दहशत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कस्बे के सकनय्या ताल में विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताल के आसपास आने जाने वाले लोगों और खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर ताल में अब तक करीब आठ बत्तखों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों के अनुसार ताल के आसपास अक्सर बच्चे खेलते और ग्रामीण आवागमन करते हैं। ऐसे में अजगर के अचानक सामने आने से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर की मौजूदगी की सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से ताल में मौजूद अजगर को शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.