लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कुकरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर तीन की बंगाली कॉलोनी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बिट्टू के खेत में बने तालाब में विशालकाय मगरमच्छ देखा। खेत के पास मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ से खतरे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जटपुरा और सलेमपुर बीट की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बासुकपुर निवासी वन्यजीव विशेषज्ञ तरुण राज के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में कर लिया। इसके बाद उसे शारदा नदी में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के पकड...