Lakhimpur Khiri News: तालाब किनारे मिले पशुओं के अवशेष
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद-बरवर मार्ग पर औरंगाबाद गांव के पश्चिम स्थित तालाब के किनारे रविवार शाम कुछ पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठनों और बजरंग सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पशुओं के अवशेष के साथ तराजू और अन्य उपकरण मिलने की बात कहते हुए प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष होने की आशंका जताई गई। बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने औरंगाबाद चौकी पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर सीओ मितौली यदुवेंद्र कुमार और मैगलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गंगवार भी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Hapur News: गोकसी के मामले में रिपोर्ट दर्जगोकसी के माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.