Lakhimpur Khiri News: तालाब किनारे पहुंचा मगरमच्छ, दहशत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के सैदापुर गांव के पास तालाब से निकल कर एक विशालकाय मगरमच्छ तालाब के किनारे पहुंच गया। मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया है। सैदापुर गांव के किनारे उत्तर तरफ तालाब है। इस तालाब में गांव के पशु पानी पीते हैं। बुधवार सुबह ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तो तालाब किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ बैठा देख उनके होश उड़ गए। मगरमच्छ के हमले की आशंका को देखते हुए तुरंत ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को शारदा नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.