Lakhimpur Khiri News: ताजिए मेले में दो पक्ष आए आमने-सामने, मारपीट
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: पड़रियातुला, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के चौखड़ा, पहाड़ापुर सवारान के ताजिये के मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इससे मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची भीरा पुलिस ने घायलों को बिजुआ सीएचसी भिजवाया। साथ ही ताजिये दफन करवा दिए। बताते हैं पुरानी रंजिश की वजह से दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई हुई है। बुधवार को पड़रिया तुला पुलिस चौकी क्षेत्र के पहाड़ापुर सवारान, चौखड़ा में दसवीं के ताजिये का मेला लगा था। मेले देखने पूरे इलाके सहित अन्य जगहों से भी लोग आए थे। भीरा एसओ अमित पांडेय ने बताया कि मेले में बिजुआ चौकी क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.