Lakhimpur Khiri News: तहसील परिसर की सड़क का निर्माण शुरू
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के आमरण अनशन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन की नींद टूटी। डीएम व सीडीओ के तत्काल संज्ञान लेने के बाद तहसील परिसर की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य रविवार को शुरू करा दिया गया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी ने बताया कि तहसील परिसर की सड़क लंबे समय से जर्जर और क्षतिग्रस्त थी। इसके निर्माण की मांग को लेकर कई बार विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन दिए गए लेकिन प्रशासन ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। जब सुनवाई नही हुई तो एसोसिएशन ने तहसील में ही आंदोलन शुरू कर दिया था। आंदोलन कई दिन चलने के बाद तत्कालीन एसडीएम ने वकीलों से वार्ता कर मांगो पर कार्यवाही का भरोसा दिया था। सड़क निर्माण का मुद्दा बार एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में शामिल था। आश्वासन के बाद रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.