लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील पलिया में शनिवार को एसडीएम पुष्पक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि 19 शिकायतें अवशेष रहीं। राजस्व विभाग से छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो का निस्तारण किया गया। पुलिस विभाग से सात, नगर पालिका से एक, विकास विभाग से एक, विद्युत विभाग से चार तथा अन्य विभागों से दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इन विभागों की अधिकांश शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...