लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर एवं राजस्व न्यायालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील परिसर के मुख्य गेट से अंदर तक की सड़कें अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं, जिससे वादकारियों और आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है। बरसात के दौरान जलभराव से समस्या और गंभीर होने की आशंका जताई गई है। सड़क निर्माण कराने की मांग की गई है। बार एसोसिएशन ने राजस्व न्यायालयों में पत्रावलियां उपलब्ध कराने समय से वाद दर्ज करने और आदेशों का अंकन न्यायालय में ही सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि कई न्यायालयों विशेषकर नायब तहसीलदार न्यायालयों में कंप...