लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: बुधवार को तहसीलदार अरुण कुमार सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा विरोध जताए जाने और न्यायिक कार्य से विरत रहने की बात सामने आई। अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शुक्ला राकेश त्रिपाठी समेत कई अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि तहसीलदार पर फाइलों की समय से सुनवाई न करने और सुनवाई के दौरान अनावश्यक नुक्ताचीनी किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किसी प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि बार की ओर से तहसीलदार के खिलाफ कोई प्रदर्शन या हड़ताल नहीं की गई। वहीं तहसीलदार अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं से उनका कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नही...