लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक युवक की हाथों में तलवार व कमर में अवैध असलहा लगाकर घूम रहा था। किसी तरह से ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताते हैं मामूली कहा सुनी में एक दिन पहले बाजार में युवक ने अधेड़ को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भीरा पुलिस ने युवक गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। गिरफ्तार युवक इससे पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आया है। मालपुर कस्बे साप्ताहिक बाजार में विश्वनाथ पुत्र रामबिलास जोधपुर थाना फूलबेहड़ दबंगई करते हुए बाजार में मौजूद महिलाओं के सामने अभद्र गालियों का प्रयोग कर रहा था। वहां पर मौजूद कस्बा मालपुर थाना भीरा निवासी दिनेश सिंह पुत्र राम ...