Lakhimpur Khiri News: तलवार लेकर पड़ोसी के घर पर हमला, वीडियो वायरल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली पसगवां क्षेत्र के गांव रसूलपुर तफज्जुल हुसैन में पड़ोसी युवक पर तलवार लेकर घर पर हमला करने और जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी रामवती पत्नी खुशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर के बरामदे में बैठी थीं। इसी दौरान गांव का संजीव उर्फ पंकज पुत्र राजबहादुर वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनका बेटा विनोद बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद वह तलवार लेकर आया और घर के दरवाजे पर कई वार किए। परिजनों ने घर के अंदर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। पीड़िता का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.