Lakhimpur Khiri News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। थाना हैदराबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि दरोगा हेमन्त कटियार अपने पुलिस बल के साथ के धौरहरा तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक युवक संदिग्ध अवस्था मे टहलते हुए देखा। उसने अपना नाम शिवांक वर्मा निवासी ग्राम चठिया थाना हैदराबाद बताया।पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमन्चा 315 बोर और जिन्दा कारतूस और 520 रूपये बरामद किया। पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.