Lakhimpur Khiri News: तमंचा दिखाकर अवैध वसूली का आरोप
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: गोला बस यूनियन के उपाध्यक्ष चीनू तिवारी ने एक व्यक्ति पर तमंचा लेकर यूनियन कार्यालय पहुंचकर जबरन अवैध वसूली करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में चीनू तिवारी ने बताया कि वह मोहम्मदी रोड स्थित तिवारी मार्केट के निवासी हैं और गोला बस यूनियन के उपाध्यक्ष हैं। आरोप है कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा निवासी एक युवक खुलेआम तमंचा लेकर बस यूनियन में आता है और जबरन अवैध वसूली करता है। विरोध करने पर आरोपी कथित तौर पर असलहे के बल पर उठाकर ले जाने और गोली मारकर हत्या करने की धमकी देता है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.