Lakhimpur Khiri News: तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। थाना भीरा पुलिस ने रविवार को अवैध असलहे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र गोकिल निवासी कस्बा भीरा, थाना भीरा, जनपद खीरी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे मजार पुलिया के दाहिनी तरफ कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल दीपक चौधरी और जगजीवन शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.