Lakhimpur Khiri News: तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध बारह बोर तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर गांव खरवहिया नंबर दो निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसआई बसंतलाल सरोज, कॉन्स्टेबल हिमांशु कुमार और विकास बाबू मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.