लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा(लखीमपुर खीरी), संवाददाता। सिसैया-ढखेरवा हाईवे किनारे ग्राम लालजी पुरवा में रविवार को लगभग 2.30 बजे कांवड़ियों को बचाने के चक्कर में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। हादसे में एक चालक को हल्की चोटे आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर रास्ता चालू करवाया।कोतवाली क्षेत्र के सिसैया ढखेरवा हाइवे के किनारे लालजी पुरवा गांव के पास सड़क पर निकल रहे कांवड़ियों को बचाने में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक चालक संदीप पुत्र चंद्रभाल निवासी गोरखपुर के हाथ व पैर में चोटे आई। बताया जाता है कि एक वाहन बंगाल से करनाल हरियाणा व बेलरायां से चीनी लेकर पं बंगाल जा रहा थे। घटना के बाद से रास्ता जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें देखी गई...