Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा खालसा में तेंदुए ने पड्डे पर किया हमला
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। दक्षिण निघासन वन रेंज के ढखेरवा खालसा के पसियन बंगला में मंगलवार रात तेंदुए ने कैलाश की घारी में बंधे भैंस के पड्डे को हमला करके घायल दिया। अचानक बिजली आ जाने से तेंदुआ वहां से भाग गया। बुधवार सुबह कैलाश और गांव के लोगों ने पड्डे को देखा तो उसके शरीर पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ काफी देर तक घारी के आसपास मंडराता रहा और मौका पाकर पड्डे पर हमला किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए की लगातार सक्रियता देख वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। वन दारोगा अखिलेश रावत ने बताया दो लोगों को निगरानी हेतु भेजा गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गुन्नौर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, दो टीमें दिन-रात कर रहीं गश्त तेंदुए की गतिविधियों पर नजर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.