लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया हेमसिंह में सोमवार शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मुड़िया निवासी अरमान पुत्र समसुद्दीन उर्फ चन्ना का डेढ़ वर्षीय बेटा अयान सोमवार शाम करीब 5 बजे घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में बह रहे शारदा नहर के नाले की तरफ चला गया और अचानक उसमें गिर गया। काफी देर बाद गांव के एक युवक तौफीक की नजर नाले में पुलिया के पास पड़ी। उसने देखा कि पानी में एक मासूम का शव तैर रहा है। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान अयान के रूप में हुई। अयान का शव घर से मात्र 20 मीटर दूर नाले में मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार में गहरा दुख छा गया। दादी तबस्सुम और दादा समसुद्दीन सदमे में हैं। परिजनों ने बच्चे का पो...