Lakhimpur Khiri News: डेढ़ माह से टूटा पड़ा बिजली पोल, स्कूल में बिजली ठप
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। विगत 25 मई को आई तेज आंधी की वजह से क्षेत्र के गांव जिंदपुर में गांव सहित परिषदीय स्कूल को बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया पोल बीच से टूट कर गिर गया था। जिससे स्कूल की बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। लगभग डेढ़ माह बाद भी इस टूटे हुए पोल को बिजली विभाग की ओर से सही नहीं किया जा सका। ग्रामीणों के मुताबिक पोल से जुड़ी एलटी लाइन की केबिल कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। जानकारी के अनुसार बरवर ग्रामीण पावर हाउस के मकसूदपुर फीडर से जुड़े गांव जिंदपुर में सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल के निकट लगा खंभा टूटने से वहां की बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी है। स्कूल को बिजली न मिल पाने की वजह से शिक्षकों सहित बच्चों को भीषण गर्मी में रहना पड़ रहा है। गांव वालों ने बताया खंभा रास्ते में पड़ा होने से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.