लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा वन रेंज क्षेत्र के ग्राम डुडवा में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन बिजुआ सीएचसी ले गए जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, डुंडवा निवासी रामअवतार (63) पुत्र मुल्लू सुबह शौच के लिए गांव के बाहर खेत की ओर गए थे। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़कर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग को भालू के चंगुल से बचाया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भीरा वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई...