Lakhimpur Khiri News: डीसीएम से 150 लीटर डीजल पार कर गए चोर
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-730 पर केशवापुर स्थित फैमिली ढाबे के पास डीजल चोरों ने एक डीसीएम को निशाना बनाकर करीब 150 लीटर डीजल पार कर दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। महज 10 मिनट में हुई इस वारदात ने हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि डीसीएम चालक वाहन खड़ा कर आराम करने लगा। इसी दौरान उसे नींद आ गई। आरोप है कि चोरों ने मौका पाकर वाहन की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल निकाल लिया। कुछ देर बाद चालक की नींद खुली तो उसने गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। जांच करने पर टंकी से डीजल गायब मिला। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर डीजल चोरी की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.