Lakhimpur Khiri News: डीसीएम में ठूंसकर ले जा रहे थे 23 भैंस, दो मरीं
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र में शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गांव सहदेवा के पास भैंस लदी डीसीएम को एक दल के सदस्य ने रोक लिया और पूछताछ करने लगा। इससे हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें पशु ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। इनमें दो मर चुकी थीं। पशुओं को मुक्त कराकर गोशाला भेजा गया और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को सुबह 9 बजे डीसीएम में 23 भैंसों को भरकर बिक्री के लिए ले लाया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही एक संगठन दल के सदस्य गौरिया निवासी हरजीत सिंह ने वाहन को रोककर पुलिस को सूचना दी। मामले में आरोपियों के साथ कहासुनी होने लगी और वह जान से मार डालने की धमकी देने लगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.