Lakhimpur Khiri News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा, संवाददाता। गोला-बांकेगंज मार्ग पर डीसीएम और बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए गोला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा निवासी कोटेदार फारुख खान का बेटा फहीम खान (20) अपने साथी अरबाज खान के साथ किसी काम से गोला गया था। गुरुवार को दोनों बाइक से वापस कुकरा लौट रहे थे। गोला और कुकरा के बीच ओवरटेक करने के दौरान बांकेगंज की ओर से आ रही डीसीएम से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि फहीम खान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरबाज खान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फहीम अपने पिता का सबसे छोटा ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.