Lakhimpur Khiri News: डीएम ने संभाली क्लास, बोले-रटें नहीं, सवालों को समझें
लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- Lakhimpur Khiri News: सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए डीएम अंजनी कुमार सिंह। उन्होंने डिजिटल बोर्ड पर न्यूटन के सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम को समझाया और सवाल-जवाब के जरिए छात्राओं की समझ परखी। डीएम ने कहा कि रटने की आदत छोड़कर विषय को समझने और उसे दिमाग में विजुअलाइज करने की आदत डालें। डीएम ने कहा कि जो समझ में नहीं आता, उसे रट लेना आसान है, लेकिन यही आदत आगे चलकर विषय को कठिन बना देती है। जेईई-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल याददाश्त नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट की गहरी समझ जरूरी है। इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों से जानकारी आसानी से मिल सकती है, लेकिन सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि विद्यार्थी उस जानकारी को कितना समझता और उसका प्रयोग कर पाता है। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.