Lakhimpur Khiri News: डीएम ने परखी कांवड़ मेले की तैयारियां, दिए निर्देश
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने छोटी काशी गोला पहुंचकर कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग, गेट-बैरियर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को साफ संदेश दिया कि हर श्रद्धालु अतिथि है और उसकी सुरक्षा, सुविधा व सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रशासन की सेवा, संवेदनशीलता और मुस्तैदी की परीक्षा भी है। सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र, रूट व्यवस्था और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की कार्ययोजना से पहले ही पूरी तरह परिचित रहें। आपसी समन्वय में किसी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरिया पथ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.