Lakhimpur Khiri News: डीएम के सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 22 शिकायतें, सिर्फ एक का निस्तारण
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें महज एक मामले का मौके पर निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित सबसे अधिक 12 शिकायतें पहुंचीं। इसके अलावा पुलिस की 3, विकास की दो, विद्युत की एक, आपूर्ति की तीन तथा जल निगम से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुई। डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुछ शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों की टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में 119 शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.