Lakhimpur Khiri News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में खीरी प्रदेश में पांचवें स्थान पर
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। किसानों ने खेतों में कौन सी फसल उगाई है इसकी सटीक जानकारी के लिए डिजिटल क्राप सर्वे कराया जा रहा है। डिजिटल क्राप सर्वे में खीरी जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। डिजिटल क्राप सर्वे का काम आठ अक्तूबर तक पूरा करना था लेकिन बीच में हुई बरसात के कारण काम देर से समाप्त हो सका है। जिले में 99.53 प्रतिशत डिजिटल क्राप सर्वे का काम पूरा हो चुका है। डिजिटल क्राप सर्वे के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो शामली जिला पहले स्थान पर रहा है। वहीं मिर्जापुर दूसरे, महराजगंज तीसरे, आजमगढ़ चौथे और खीरी जिला पांचवें स्थान पर आया है। वहीं कासगंज, बलरामपुर, बहराइच व जालौन फिसड्डी रहे हैं। डिजिटल क्राप सर्वे के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया। एप के माध्यम से खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.