लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। डाक विभाग के खीरी मण्डल द्वारा जनपरिवादों व पेंशन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए डाक अदालत का आयोजन चार नवम्बर को आयोजित हो रही है। अधीक्षक डाक घर ने बताया कि चार नवम्बर को 11 बजे से आयोजित होने वाली इस डाक अदालत में डाक विभाग से जुड़ी सेवाओं, शिकायतों या पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ग्राहक अपनी शिकायतें डाक से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या फिर आधिकारिक ई-मेल (dokheri.up@indiapost.gov.in) से तीन नवम्बर तक भेज सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: छह नवंबर को लगेगी डाक अदालत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...