Lakhimpur Khiri News: डग्गामारी के विरोध में बस ऑपरेटरों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। डग्गामार वाहनों और टैक्सियों की बढ़ती डग्गामारी के विरोध में पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अनुसार, 28 सितंबर से बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर वाहनों के सभी प्रपत्र एआरटीओ कार्यालय में सरेंडर किए जाएंगे। इसके साथ ही संचालकों ने धरना और चक्का जाम करने की भी बात कही है। बस एसोसिएशन अध्यक्ष हरि सिंह की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में संचालकों ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में छोटे वाहन बिना निर्धारित स्टैंड और वैध व्यवस्था के सड़कों पर सवारियां ढो रहे हैं। संचालकों का दावा है कि कई वाहन क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर हाईवे पर संचालित किए जा रहे हैं, जिससे जाम के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। बस संचालकों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.