लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को गोला तहसील में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में सोहावल प्रकरण की जांच उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की गई है। तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप को जमीन की पैमाइश से जुड़े मामले में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ...