Lakhimpur Khiri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। मझिगवां स्थित एक धर्म कांटे के सामने खड़ी ट्राली में बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय मोहम्मदी कोतवाली के गांव पडरी निवासी अहिवरन वर्मा की मौत हो गई। बताते हैं कि अहिवरन वर्मा मझिगवां से अपने घर अपनी बाइक से वापस अपने गांव पडरी जा रहा था। अचानक भारत धर्म कांटे के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मूडानिजाम चौकी इंचार्ज गौरव सिंह व रेहरिया पुलिस चौकी बल मौके पर पहुंचा। मृतक के परिवारजनों ने बताया कि वह विवाहित था और उसके लगभग दो साल की एक पुत्री है। मूडानिजाम चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पास के ही गांव मझिगवां गांव का बताई जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचनामा भर मोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.